बस की छत पर बैठकर सफर कर रहे यात्री, हादसे की आशंका

Jul 09 2025

भितरवार। बसों के ओवरलोडिंग का सिलसिला लंबे समय से चला आ रहा है। बस की छत पर बैठकर यात्री सफर कर रहे हैं। जिससे हादसे की आंशका बनी हुई है। पुलिस थाने के सामने कंडक्टर बेधडक़ होकर बस की छत तक सवारियों से ओवरलोड भरते हैं। इन नियमों की विपरीत बसों का संचालन करने बालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं करती। 
जिसका उदाहरण दोपहर 1 बजे के आसपास पुलिस थाने के सामने उस समय देखने को मिला जब एक बस की छत पर कंडक्टर द्वारा बेधडक़ होकर सवारियां बिठाई जा रहीं थीं। इस दौरान बस के ठीक पीछे एक पुलिस कर्मी बाइक पर सवार यह सब देख रहा था। खुलेआम यात्रियों से बस को ओवरलोड किया गया। ऐसा आए दिन देखने को मिलता है। 
40 सीटर बस में 100 से अधिक सवारियां भरकर बस अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। वहीं यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वाले बस संचालकों के खिलाफ परिवहन विभाग भी कोई कार्रवाई नहीं करता। ओवरलोड बस कई बार पलटकर दुर्घटना का कारण भी बन चुकी हैं। बस की छत पर बैठकर यात्रा करने वाले यात्रियों को सडक़ के ऊपर निकली हाईटेंशन बिजली की लाइन से अपने आप को बचते हुए देखा जा सकता। 
बस संचालक के अलावा सवारियां भी ऐसी लापरवाही की यात्रा के लिए सबसे बड़ी दोषी हैं। बताते हैं। कम किराया या फ्री के चक्कर में लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बस की छत पर बैठकर यात्रा करते हैं।