विधायक डॉ. सिकरवार अशोकनगर धरने में शामिल हुए

Jul 09 2025

ग्वालियर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर दर्ज हुई एफआईआर को निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का अशोकनगर में आयोजित धरना ओर जेल भरो आंदोलन में शामिल होने विधायक डॉ सतीश सिकरवार सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अशोकनगर पहुंचे और धरना आंदोलन में शामिल हुए। 
16 ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गाडियों से एमएलबी कॉलेज परिसर में एकत्रित होकर काफिले के रूप में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अशोक नगर के लिए  रवाना हुए थे। कार्यकर्ताओं को स्वल्पाहार एवं भोजन आदि की व्यवस्था की गई थी।