पौधों के संरक्षण के लिए पालक नियुक्त करें: चौ. मुकेश सिंह
Jul 08 2025
ग्वालियर। पौधारोपण के साथ उसकी सुरक्षा और वृद्धि पर विशेष ध्यान दें, ताकि यह अभियान औपचारिकता न होकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस कदम सिद्ध हो। यह बात भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एक पेड़ मां के नाम के अभियान प्रदेश संयोजक चौ. मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने मंगलवार को अभियान को लेकर आयोजित जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, महामंत्री विनोद शर्मा, विनय जैन एवं अभियान के जिला संयोजक धर्मेंद्र तोमर बिट्टू एवं सह संयोजक अजय द्विवेदी मंचासीन रहे।
मुख्य अतिथि चौ. मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने कहा कि अभियान के अंतर्गत लगाएं जाने वाले पौधों की देखभाल के लिए पालक नियुक्त करें। जो नियमित रूप से इन पौधों की निगरानी और सुरक्षा का दायित्व निभाएंगे। इसमें पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं सहित आमजनों की सहभागिता हो। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने और हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक पेड़ मां के नाम अभियान मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही आव्हान किया कि पौधों को लगाने के साथ पेड़ों को काटने से रोकने के लिए प्रयास किए जाएं। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि अभियान की सफलता और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय टोली का गठन किया गया है। ये टोली नियमित रूप से पौधरोपण की स्थिति की समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। जिला संयोजक धर्मेंद्र तोमर ने 15 अगस्त तक चलाए जा रहे अभियान के निमित्त हुईं तैयारियों की रिपोर्ट दी। वहीं मंडल अध्यक्षों ने पौधारोपण के लिए चिन्हित स्थानों की जानकारी दी।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री राजू पलैया ने एवं आभार टोली सदस्य मनोज मुटाटकर ने व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









