निगम कर्मचारियों का हुआ नेत्र परीक्षण
Jul 08 2025
ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा निगम कर्मचारी एवं उनके परिवारजनों के लिए साइट केयर संस्था के माध्यम से नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन रूपसिंह स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर 10 जुलाई तक किया जा रहा है। जिसमें मंगलवार को प्रथम दिवस 65 कर्मचारियों ने शिविर का लाभ लिया।
नोडल अधिकारी जनकल्याण पूर्वी अग्रवाल ने बताया कि निगमायुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार निगम में कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों की सुविधा के लिए निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक किया जा रहा है। जिसमें निगम कर्मचारी स्वयं एवं अपने परिवार के सदस्यों को ले जाकर आंखो की जांच करा सकते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









