उज्जैन में हुई 18 लाख की लूट के आरोपी को ग्वालियर में शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा
Jul 08 2025
ग्वालियर। पुलिस ने मंगलवार सुबह शॉर्ट एनकाउंटर में लुटेरे कौशल गुर्जर को पकड़ लिया। पहली बार घेराबंदी में बदमाश क्राइम ब्रांच की टीम पर फायरिंग कर भाग निकला। दूसरी बार पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। उसका साथी फरार हो गया।
क्राइम ब्रांच एएसपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कौशल गुर्जर मंगलवार तडक़े फूलबाग स्थित अस्पताल में भर्ती अपनी बहन से मिलने आया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने अस्पताल के बाहर घेराबंदी की। कौशल और उसके साथी ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें क्राइम ब्रांच के जवान जेनेंद्र गुर्जर को पेट और हाथ में गोली लगी। उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी दौरान कौशल और उसका साथी भाग निकले।
जिस पर क्राइम ब्रांच, पड़ाव, डबरा और कंपू थाना पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। कुछ घंटों बाद कौशल कैंसर पहाड़ी के जंगल में ट्रेस किया गया। पुलिस ने पहले सरेंडर करने को कहा, लेकिन बदमाश ने फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी। वह घायल होकर गिर पड़ा। कौशल का एक साथी मौके से बाइक पर भाग निकला, जिसकी तलाश जारी है।
कौशल गुर्जर वही बदमाश है जो उज्जैन के नागदा में 18 लाख रुपए की लूट के केस में फरार था। उसके खिलाफ राजस्थान के अजमेर, मध्यप्रदेश के मुरार, डबरा, दतिया और पिछोर में लूट और डकैती के कई मामले दर्ज हैं। अजमेर पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।
पुलिस ने आरोपी कौशल को पकड़ कर जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि उसकी गैंग कई और लूट की वारदातों में भी शामिल रही है। पुलिस ने बताया कि कौशल गुर्जर शातिर अपराधी है। लूट के दौरान कट्टे से फायरिंग करना इसकी आदत में शामिल है।
उसके खिलाफ उज्जैन, अजमेर, मुरार, डबरा, दतिया, पिछोर समेत कई जिलों में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। राजस्थान और मध्यप्रदेश की पुलिस उसे लंबे समय से तलाश रही थी।
देवर-भाभी से मारपीट कर छीने थे गहने
कौशल हाल ही में हुई पिछोर लूटकांड में भी शामिल था। यह वारदात 25 जून की रात गोहिंदा गांव में हुई थी। सपना बघेल और देवर छोटू बघेल कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी तीन नकाबपोश हथियारबंद लुटेरों ने उन्हें रोक लिया। कट्टा अड़ाकर दोनों के साथ मारपीट की गई और मंगलसूत्र, सोने का हार, झुमके, बिछिया, पायल समेत अन्य जेवर लूट लिए गए। छोटू बघेल ने बताया कि बदमाशों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस गैंग का लीडर कौशल गुर्जर ही था।
एएसपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि बदमाश कौशल ने दो बार पुलिस टीम पर फायरिंग की। पहली मुठभेड़ में एक जवान घायल हुआ। दूसरी मुठभेड़ में जवाबी कार्रवाई कर पैर में गोली मारकर उसे पकड़ा है। अब उससे पूछताछ की जा रही है और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









