समाजसेवी सादिक खान ने किया ताजियेदारों, पुलिस अधिकारियों का इस्तकवाल
Jul 07 2025
ग्वालियर। हजरत इमाम हुसैन की याद में महाराज बाड़े पर कत्ल की रात मनाई गई, इस्लाम धर्म के अनुसान यह दिन हजरत इमाम हुसैन की शहादत का दिन होता है इस दिन को बड़े एहतराम और अदव के साथ मनाया जाता है, हजऱत इमाम हुसैन की याद में शहरभर में कई प्रमुख स्थानों पर ताजिये रखे जाते है जो मुहरर्रम की 9 तारीख यानी कत्ल की रात को महाराज बाडे पर परंपराअनुसार गश्त के लिये निकले जिनके इस्तकवाल के लिये हाजी सईद सिंधिया के दामाद समाजसेवी व भाजपा नेता सादिक खान मेव शानू ने शहर के लगभग 150 से ज्यादा ताजियेदारों और अखाड़े बाजों के उस्तादों का इस्तकबाल किया गया।
इससे पहले सादिक खान मेव ने महाराज बाड़े से निकल रही जगन्नाथ रथ यात्रा को पानी पिलाने का काम किया। इस्लाम धर्म में पानी पिलाना और लगंर बांटना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य माना जाता है। महाराज बाड़े पर शहर के कई प्रमुख ताजिय़े और अखाड़े गश्त के लिये आए और सभी ताजियेदारों और अखाड़ों के उस्ताद को साफा, शील्ड, शॉल, और बतौर नजराना देकर उनका इस्तकबाल किया। इस दौरान मेव शानू ने पुलिस प्रशाशन का भी उनकी बेहतर व्यवस्थाओं के लिए शुक्रिया अदा किया और मंच पर सीएसपी मनीष यादव और कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा को सम्मानित किया, वही मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष पत्रकार शाहनवाज खान को भी लाइव कवरेज दिखाने के लिए मोमेंटो देकर व साफा पहनाकर सम्मानित किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









