विधी शर्म ने जीता रजत पदक

Jul 07 2025

ग्वालियर। ग्वालियर की कराते खिलाड़ी और कीओ नेशनल चैंपियन विधी शर्मा ने कोलंबो में आयोजित साउथ एशियन कराते चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। उन्होंने जूनियर गल्र्स काता वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। कराते इंडिया ऑर्गनाइजेशन की टीम की सदस्य विधी शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें साउथ एशिया से भारत के अलावा श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और भूटान देशों के सर्वश्रेष्ठ खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। कराते डो एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर के सचिव सेंसेई संतोष पांडेय ने बताया, विधी शर्मा का चयन देहरादून में आयोजित कीओ नेशनल चैंपियनशिप 2025 में जूनियर गल्र्स काता श्रेणी में स्वर्ण पदक जीतने के बाद हुआ।