ऑटो चालक ने ऑटो दो पहियों पर लहराया

Jul 07 2025

ग्वालियर। शहर में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाना अब आम बात हो गई है। भले ही ट्रैफिक पुलिस स्टंटबाजों को पकडक़र जुर्माना वसूल रही हो, लेकिन ये सुधरने का नाम नहीं ले रहे। सोमवार को सोशल मीडिया पर फिर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में एक ऑटो चालक मुरार बारादरी चौराहे पर ऑटो से स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है। 
वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह चालक ने बारादरी चौराहे पर ऑटो को दो पहियों पर एक तरफ झुकाया और गाड़ी के बगल से लेकर निकल गया। दो पहियों पर ऑटो को चालक काफी दूर तक ले जाते हुए नजर आ रहा है। 
खास बात यह है कि बारादरी चौराहा व्यस्त क्षेत्र है और वहां सुबह से लेकर रात तक सवारी वाहनों की भरमार रहती है। जिस जगह का यह वीडियो है वहां से चंद कदम की दूरी पर पर मुरार थाना और थोड़ा सा आगे जिला चिकित्सालय है। हरदम पुलिस मौजूद रहती है, लेकिन स्टंटबाज ऑटो चालक को रोकने या पकडऩे की जरूरत किसी ने नहीं समझी।