जेसीआई ग्वालियर ओस द्वारा 201 डॉक्टरों को सम्मानित किया

Jul 07 2025

ग्वालियर। डॉक्टर दिवस के उपलक्ष्य में जेसीआई ग्वालियर ओस द्वारा जीवन रक्षक सम्मान समारोह का आयोजन कैंसर अस्पताल स्थित शीतला सहाय सभागार में किया गया। यह कार्यक्रम मानव सेवा में नि:स्वार्थ भाव से कार्य करने वाले चिकित्सकों को समर्पित रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद भारत सिंह कुशवाह, विशिष्ट अतिथि डॉ. बीआर श्रीवास्तव  उपस्थिति थे।
इस अवसर पर लगभग 201 डॉक्टरों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टरों के सेवाभाव, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को मंच से बार-बार सराहा गया। कार्यक्रम में जेसीआई ग्वालियर ओस ने यह घोषणा की कि संस्था आगे भी हर वर्ष जीवन रक्षक सम्मान समारोह आयोजित करती रहेगी, ताकि समाज में सेवा करने वाले चिकित्सकों को उचित पहचान और प्रेरणा मिलती रहे।
यह आयोजन न सिर्फ सम्मान का प्रतीक था, बल्कि एक भावनात्मक और सामाजिक संदेश भी था कि डॉक्टर केवल चिकित्सा नहीं करते, वे जीवन की आशा संजोते हैं।
कार्यक्रम में  श्याम नामदेव, लवलेश गर्ग, विवेक त्रिपाठी, प्रीति नामदेव, मयूर मटोलि, नवीन जैन, अतुल पाण्डे, विनोद सिकरवार, श्वेता बालेंदु उपाध्याय, शकुंतला तोमर, आकाश सोनी, डॉ बीआर श्री वास्तव, डॉ विवेक कनकने, डॉ कुलदीप सक्सेना, डॉ गिरजा शंकर गुप्ता, केशव वैश्य, राघव गुप्ता, अमृता शर्मा, धर्मेंद्र ख्याति, अभिषेक त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। आभार कविता सोनी द्वारा किया गया।