विनीता ब्राह्मण रत्न अलंकरण से सम्मानित

Jul 07 2025

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति की ओर से प्रधान कार्यालय पर प्रथम नि:शुल्क मंगली, विधुर, विधवा, तलाकशुदा, दिव्यांग विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन अण्णा महाराज मठ के महंत मनीष वि_ल अण्णा के सानिध्य में हुआ।
कार्यक्रम में दो रिश्ते तय हुए। रिश्ते तय करने वाले परिवारों ने फिजूल खर्ची रोकने एवं दहेज प्रथा पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह करने की सहमति प्रदान की। 
इस मौके पर बहू का पुनर्विवाह कराने वाली विनीता प्रदीप चौबे को ब्राह्मण रत्न अलंकरण से सम्मानित किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि श्रावण मास को संस्कृति-ज्ञान-भक्ति के रूप में मनाया जाएगा।
सम्मेलन में सुधा दीक्षित, अल्का मिश्रा, अनीता दीक्षित, बिना भारद्वाज, नीतू शर्मा, अंजू दीक्षित, रेनू शर्मा, किरण मिश्रा, नेहा कौल, शशि शर्मा, किरण त्रिवेदी, संध्या तिवारी, कीर्ति गौड, राधा शर्मा, संगीता शर्मा, मंजू मिश्रा, अनीता रिछारिया, प्रीति शर्मा, रेखा चतुर्वेदी, कांता शर्मा, सविता त्रिपाठी, निशा शुक्ला, माया भारद्वाज, आशा त्रिपाठी, ने भी रिश्ते करवाने में सहयोग प्रदान किया।