यूथ हॉस्टल के सदस्यों ने लिया भदावना वाटरफाल ट्रेकिंग का आनंद

Jul 07 2025

ग्वालियर। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन के 30 सदस्यों ने शहर से 30 किमी दूर भदावना वाटरफाल पर ट्रेकिंग का आनंद लिया। एसोसिएशन के सचिव राम नारायण मिश्रा ने बताया सदस्यों ने ऊंचे नीचे पत्थरों पर ऊपर चढक़र आसपास के प्राकृतिक सौंदर्य को निहारते हुए 3 किमी की ट्रेकिंग की और वाटरफाल के सौंदर्य के मनमोहक दृश्य का आनंद लिया। साथ ही सदस्यों ने आस पास स्थित मंदिरों के दर्शन किए।
ट्रेकिंग में भूपेंद्र शर्मा, सुनील भार्गव, देवेंद्र बांदिल, राय, डॉ समीर भार्ग जयदेव गुप्ता, राकेश लहारिया, आदित्य डालमिया, अजय गुप्ता, राजकुमार माहौर, लोकेश वैश्य, जीएस अग्रवाल, दीपक झा, लोकेंद्र अग्रवाल, अपूर्व अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, रितिक वाष्णेय आदि शामिल हुए।