कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष बने अजय मिश्रा
Jul 07 2025
ग्वालियर। कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा की बैठक अध्यक्ष अरविंद शुक्ला के निवास पर संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पत्रकार अजय मिश्रा को कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा ग्वालियर का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी के साथ बैठक में अनुज पाठक को संयुक्त अध्यक्ष, राजेश चतुर्वेदी को मीडिया प्रभारी, अतिरिक्त महामंत्री बीएम त्रिवेदी को मनोनीत किया गया। बैठक में विभिन्न निर्णय भी लिये जिसमें कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा ग्वालियर का सदस्यता अभियान चलाने, अधिकतम कान्यकुब्ज ब्राह्मणों से मिलकर उन्हें भी महासभा में शामिल करने आदि विषयों पर सहमति बनी। जिसमें समाज के जरूरत मंद व्यक्ति व सहायता करना, समाज की विभुतियों तथा सेवा निवृत लोगों को सम्मानित करना आदि प्रमुख है। इस अवसर पर नये सदस्य धनंजय पांडे को भी माला पहना कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर हरिहरानंद महाराज, अरविंद शुक्ला, आनंद स्वरूप मिश्रा, बीएम त्रिवेदी, धीरेन्द्र तिवारी, अनुज पाठक, शंभू दुबे, डॉ एमएन अवस्थी, बृजबिहारी वाजपेई आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









