जर्जर मकान हुआ धराशाही, बाल-बाल बचे दो मासूम बच्चे
Jul 06 2025
भितरवार। नगर के पुराना बाजार में एक जर्जर मकान धराशाही हो गया। तेज बारिश के पानी से कमजोर हुए मकान के गिरने से दो मासूम बच्चे बाल-बाल बच गए। उक्त मकान को स्थानीय प्रशासन ने चिन्हित नहीं नहीं किया था। इस लापरवाही से यह घटना घटित हुई है। जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड 12 पुराना बाजार में सर्राफ परिवार वर्षों पुराना मकान रविवार दोपहर को धराशाही हो गया। देखरेख के अभाव में जर्जर हो चुके मकान के गिरने से दो मासूम बच्चे बाल-बाल बच गए।
रहवासी बताते हैं कि मकान धराशाही होने से कुछ ही मिनिट पहले दो बच्चे यहां से अपने घर के लिए निकले थे। ईश्वर कृपा से बढ़ी अनहोनी टल गई। जहां यह जर्जर मकान था वहां से दिनभर काफी लोगों की आवाजाही रहती है। वहीं वर्षों से खाली पड़े गिरे इस मकान का मलवा बीच सडक़ पर आ गया। जिससे मार्ग पर आवागमन बाधित हो गए। लोग यहां से कड़ी मशक्कत से अपने घर के लिए निकल सके।
वहीं इस मकान के पड़ोसियों ने बताया कि मकान के जर्जर होने की सूचना कई बार स्थानीय निकाय को दी गई थी। वहीं बताते हैं। कि बारिश से पूर्व स्थानीय प्रशासन ने नगर में वर्षों से खाली पड़े मकानों को चिन्हित कर कोई उपयुक्त कार्रवाई नहीं की। स्थानीय प्रशासन द्वारा बाढ़ आपदा प्रबंधन की बैठक कर बारिश से पूर्व किसी प्रकार की अनहोनी से निपटने की तैयारी की जानी थी। लेकिन इस बार ऐसी कोई बैठक नहीं हुई। जिससे नगर के नाले नालियां गंदगी से जाम पड़े हैं। उससे बारिश का पानी दुकान और घरों तक पहुंच रहा है। नगरवासियों ने स्थानीय प्रशासन की कड़ी निंदा की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









