मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल हुए

Jul 06 2025

ग्वालियर। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) द्वारा जगन्नाथ पुरी की तरह ग्वालियर शहर में भी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जगन्नाथ रथ यात्रा में महाराज बाड़े पर शामिल हुए। उन्होंने भगवान जगन्नाथ की आरती और पूजा-अर्चना की और जय जगन्नाथ के जयकारे लगाए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी भी खींची। इसके बाद वे भोपाल के लिए रवाना हो गए।
मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह, जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।