एसटीएफ द्वारा दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा
Jul 05 2025
ग्वालियर। एसटीएफ द्वारा एफआईआर दर्ज कि जिसमे 25 लोगों को प्रकरण दर्ज किया गया, जिसके विरुद्ध स्वरूप कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सदाशिव भवरिया के निर्देश पर ग्वालियर नगर आगमन पर, मुख्यमंत्री के समक्ष ज्ञापन के साथ अपनी समाज की बात रखने का प्रयास किया गया, इस प्रयास की विधिवत सूचना प्रशासन को दे दी गई थी, प्रशासन के सक्रिय होने पर ्रानिवार सुबह स्थानीय पुलिस द्वारा दवाब बनाया गया, कि आप अपनी बात एसटीएफ के पास रखेंगे। इस घटना से कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा को अवगत कराया गया, उन्होंने हमारे संगठन की एवं समाज की बात को आला अधिकारों से बात की, कि हम लोग अपनी बात को प्रदेश के मुखिया के समक्ष नहीं रखेंगे तो और कहां रखेंगे, आप लोगों ने तानाशाह रवैया अपना लिया है।
दिए गए ज्ञापन में कहा कि गुप्त सूचना कर्ता के आधार पर एसएएफ के उपनिरीक्षक पूरन सिंह गुर्जर द्वारा माही समाज के 24/25 लोगों को फर्जी केस, धारा आदि में फँसाया गया है। उनके कार्यवाही से संबंधित दस्तावेज एवं जानकारी लेने हेतु सदस्य उपस्थित रहेंगे की अपेक्षा। ग्वालियर चंबल संभाग के माही समाज से जो लोग फर्जी फँसाये गये हैं वे अपने प्राप्त प्रमाण पत्रों के आधार पर यह स्पष्टीकरण देना चाहते हैं कि उनके परिवार मछुआ समाज के हैं एवं शासन द्वारा प्राप्त प्रमाण पत्रों में मछुआ समाज दर्ज है एवं शासन से मिलने वाली समस्त सुविधाएं प्राप्त करते रहे हैं।
सूचना कर्ता द्वारा यह कहा जा रहा है कि फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाया गया है। जबकि वह शासन से मान्यता प्राप्त मछुआ समाज है। मछुआ समाज को भारत शासन की अनुसूचित जाति में संरक्षित 2018 में संविधान संरक्षण प्राप्त है। शासन द्वारा उक्त सुविधाएं वर्तमान में भी प्राप्त हो रही हैं।
मांझी, केवट, बाथम आदि के विरूद्ध दर्ज एफआईआर वापिस ली जाए और शासन से वार्ता एवं लंबित मांग पर कोई ठोस निर्णय नही हो जाता तब तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं करने की कृपा करे।
ज्ञापन देने वालो में प्रदेश महासचिव राकेश बाथम, मीना बाथम, संत पीतांबर दास, जसवंत बाथम, दयानाथ बाथम, भूपत बाथम, पन्नालाल बाथम, कैलाश बाथम, गनपत लाल बाथम, प्रभूदयाल बाथम, धर्मेन्द्र मांझी, बारेलाल बाथम, बीएल बाथम, अरूण बाथम, महेश मधुरिया, रामलाल बाथम आदि सम्मलित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









