मुख्यमंत्री का घेराव करने निकले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं नजरबंद किया

Jul 05 2025

ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ग्वालियर प्रवास पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अमिताभ पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का घेराव करने निकले। इस दौरान आदमी पार्टी के नेता-कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया।
मुख्यमंत्री से मिलने और लगातार धंसक रही सडक़ों पर ज्ञापन देकर सवाल पूछने के लिए 30 से 40 आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष अमिताभ पांडेय के नेतृत्व में फूलबाग इलाके में पहुंचे थे। पुलिस ने इन सभी को फूलबाग के पीछे अंबेडकर पार्क में नजरबंद कर लिया है।