पति 10 रुपए कमाएं तो पत्नी 6 रुपए में घर चलाएं

Jul 05 2025

ग्वालियर। पति 10 रुपए कमाते हैं तो पत्नी को 6 रुपए में घर चलाना आना चाहिए। 2 रुपए बचत कर रखना चाहिए। ये 2 रुपए दान एवं अन्य कार्य में लगाना चाहिए। यह विचार पं. नवीन बिहारी ने कोयला हनुमान वाले मंदिर मोतीझील पर हो रही श्रीमद् भागवत कथा में व्यक्त किए। 
उन्होंने कहा कि आजकल लोग 10 रुपए कमाते हैं और 20 रुपए खर्च करते हैं। आम आदमी की जिंदगी लोन चुकाते हुए तनाव में गुजर रही है, लेकिन यदि थोड़े में गुजारा करना सीख लिया, तो जीवन खुशहाल हो जाएगा, जिसके जीवन में संतोष होता है, वही आनंदित होकर भगवान का भजन कर पाता है। बालकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि वासुदेव जब बालकृष्ण को टोकरी में रखकर नंदगांव गए, तो रास्ते में मिली यमुना नदी अचानक उफान पर आ गई।