समाजसेवी हरिओम गौतम को मिला भारत गौरव सम्मान
Jul 05 2025
ग्वालियर। राष्ट्रीय शराबबंदी संयुक्त मोर्चा एवं राष्ट्रीय शराबबंदी संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वावधान में उर्दू अकादमी ऑडिटोरियम लखनऊ में राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व केंद्रिया मंत्री कौशल किशोर ने की। इस अवसर पर सुल्तान सिंह, मुर्तजा अली, रोहित अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।
अधिवेशन में देश के विभिन्न जिलों से राष्ट्रीय शराबबंदी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय शराबबंदी संयुक्त मोर्चा मप्र के प्रदेश संयोजक हरिओम गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार को पूरे देश में एक साथ शराबबंदी को लागू करना चाहिए, तभी? इस बुराई पर लगाम लगाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी नशे के दलदल में फंसती रही है, युवा पीढ़ी को बचाना हम सभी का दायित्व है।
कार्यक्रम के अंत में प्रदेश संयोजक हरिओम गौतम को शराबबंदी एवं नशामुक्ति के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए भारत गौरव सम्मान प्रदान किया गया। समाजसेवी हरिओम गौतम को भारत गौरव सम्मान मिलने पर समाजसेवियों, पत्रकार, साहित्यकारों एवं विभिन्न संगठनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









