पति-पत्नी मिलकर करें संकीर्तन, कभी नहीं होगा गृहक्लेश: बिहारी
Jul 04 2025
ग्वालियर। आजकल गृहस्थी में तनाव और क्लेश आम समस्या हो गई है। लेकिन जिस घर में पति-पत्नी मिलकर भगवान के नाम का संकीर्तन करते हैं, उस घर में कभी क्लेश नहीं होता और आनंद ही आनंद रहता है। बच्चों को भी साथ बैठाकर पूरा परिवार कुछ पल नाम संकीर्तन करें, तो घर में खुशहाली छा जाएगी और बिना मांगे सब कुछ मिल जाएगा। यह विचार कथा व्यास नवीन बिहारी ने कोयला वाले हनुमान मंदिर मोतीझील पर श्रीमद भागवत कथा के दौरान गुरुवार को व्यक्त किए।
नवीन बिहारी ने कहा कि जो लोग कहते हैं कि हमें भगवान नाम के संकीर्तन का समय नहीं मिलता, वे बहानेबाजी करते हैं, क्योंकि भगवान नाम के संकीर्तन के लिए अलग से समय की जरूरत नहीं हैं। अपने नित्य काम करते हुए नाम संकीर्तन किया जा सकता है। घर की सफाई करते, कपड़े धोते, खाना बनाते और वाहन चलाते भगवत नाम का संकीर्तन किया जा सकता है। सदैव मन में भगवान का स्मरण करते रहें, जीवन कल्याणकारी हो जाएगा। उन्होंने बताया कि शाम के समय कभी शयन नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से अगले जन्म में अजगर योनि मिलती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









