गुरु पूर्णिमा को हनुमान जी महाराज को गुरु मानकर होगी गुरु दीक्षा

Jul 04 2025

ग्वालियर। संकट मोचन हनुमान बालाजी धाम मंदिर गोलपाड़ा के चरण सेवक जगबीर दास ने बताया कि 10 जुलाई गुरुवार को गुरु पूर्णिमा मंदिर में धूमधाम से मनाई जाएगी। गुरु पूर्णिमा को हनुमान जी महाराज को गुरु मानकर होगी गुरु दीक्षा। जय जय जय हनुमान गोसाई कृपा करहु गुरुदेव की नाई चौपाइयों के होंगे असंख्य पाठ।
 जो भक्तजन सेवक जन हनुमान जी महाराज को अपना मानसिक गुरु बनाना चाहते हैं। उनको सामूहिक रूप से हाथ में गंगाजल से भीगे चावल पुष्प लेकर दीक्षा संकल्प कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि माता प्रथम, पिता द्वितीय, शिक्षक तृतीय गुरु है जो हमें अनुभव व शास्त्र के अनुसार शिक्षा देते हैं। 
लेकिन वह उम्र और समय के हिसाब से साथ छोड़ जाते हैं इसलिए हमें हनुमान जी महाराज को मानसिक रूप से गुरु बनाना अपने जीवन को सदा सफल बनाना है जो जीवन पर्यंत हमारे साथ रहेंगे। मानसिक रूप से मार्गदर्शन करेंगे।  यह कार्यक्रम 10 जुलाई गुरुवार शाम 7:30 बजे चौपाई पाठ से शुरू होगा और 8:30 बजे दीक्षा संकल्प होगा। जगबीर दास का मानना है कि जगह-जगह भेशधारी महाराज बैठे हुए हैं जो अपने आप को गुरु के रूप में पुजवा रहे हैं और शिष्यों का ही शोषण कर रहे हैं। उनसे हमें कभी कोई मार्गदर्शन नहीं मिलता है ऐसे भेशधारी गुरुओं से हमें बचना है।
कोरोना काल में बड़े-बड़े महाराजाओं ने भयभीत होकर अपने शिष्यों से दूरी बना ली थी और गुरु पूर्णिमा पर मिलना वर्जित कर दिया था, जो भक्तजन सेवक जन हनुमान जी महाराज को अपना गुरु बनाना चाहते हैं वह इस कार्यक्रम में सब परिवार सादर आमंत्रित है। यह कार्यक्रम पूर्णतया निशुल्क है।