प्रभारी मंत्री के काफिले में घुसा ई-रिक्शा, फॉलो गाड़ी डिवाइडर से टकराई
Jul 04 2025
ग्वालियर। लैपटॉप वितरण कार्यक्रम के बाद शहर की सडक़ों का जायजा लेने पहुंचे जल संसाधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट के काफिले की गाडिय़ां आपस में भिड़ गईं। जिसकी चपेट में आए बाइक सवार राहगीर गिर गए। घटना पटेल नगर क्षेत्र की है। सिलावट मुख्यमंत्री प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप बांटने आए थे।
मंत्री सिटी सेंटर पटेल नगर के कैलाश नगर में सडक़ों का निरीक्षण करने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। मंत्री के काफिले के आगे चल रहे एक स्थानीय पत्रकार की बाइक में ई-रिक्शा ने टक्कर मारी, जिससे वह गिर पड़े। वहीं ई-रिक्शा अचानक मंत्री के काफिले में घुस गया। मंत्री आगे निकल चुके थे, पर काफिले के दूसरे नंबर की गाड़ी ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद मंत्री बाइक पर सवार होकर निरीक्षण करने निकले थे। बाइक चला रहे व्यक्ति ने तो हेलमेट पहना था पर मंत्री नहीं पहने थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









