प्रभारी मंत्री ने मेधावी छात्र-छात्राओं को बांटे लैपटॉप

Jul 04 2025

ग्वालियर। सरकार के द्वारा चलाई जा रही मेधावी छात्र योजना के तहत शुक्रवार को प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बच्चों को लैपटॉप बाटे और उन्हें लगातार मेहनत से पढ़ाई करने की बात कहीं।
शुक्रवार को निगम के बाल भवन में मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बाटे गए। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट  ने बच्चों को लैपटॉप का वितरण किया। इस बीच प्रभारी मंत्री ने छात्राओं से चर्चा की, जिसमें उनकी पढ़ाई व माता-पिता के बारे में पूछा और कहा कि वह ऐसे ही पढ़ाई करती रहें। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव का लाइव भाषण भी चलाया गया।