आईजी-एसएसपी ने पुलिस लाइन में लगाए पौधे

Jul 04 2025

ग्वालियर। पुलिस द्वारा 7 जुलाई तक आयोजित किए जा रहे हरियाली महोत्सव के अतंर्गत बहोड़ापुर स्थित पुलिस लाईन में पौधारोपण किया गया। पुलिस लाइन में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में आईजी अरविंद कुमार सक्सेना, एसएसपी धर्मवीर सिंह ने उपस्थित अंय पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पौधारोपण किया। 
पौधरोपण कार्यक्रम में एएसपी कृष्ण लालचंदानी, सुमन गुर्जर, गजेन्द्र सिंह वर्धमान, सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार, मनीष यादव, राजीव जंगले, डीएसपी यातायात अजीत सिंह चौहान, डीएसपी रेडियो राजकुमार कुशवाह, रक्षित निरीक्षक रणजीत सिंह सिकरवार, सूबेदार अनुपम भदौरिया, प्रेम राठौर, अखिल नागौर सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।