सेवानिवृत्ति पर रामू का हुआ सम्मान एवं विदाई समारोह
Jul 03 2025
ग्वालियर। लाईट मशीनरी एवं विद्युत/ यांत्रिक उप संभाग, जल संसाधन विभाग ग्वालियर में कार्यरत रहे रामू कुशल सहायक की शासकीय कार्य की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर उन्हें अधिकारियों ने सम्मानित किया एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी आकाश सिंह, इं. आरसी चिरहार, इंजी. केके दुबे उपयंत्री, इंजी. पंकज चौहान, एचएस सिकरवार, बृजलाल राजपूत, राजीव पांडेय, अरुण सिंह भदौरिया, रामकुमार चतुर्वेदी ने माल्यार्पण किया।
आकाश सिंह ने रामू के सेवाकाल में उनकी सरलता, सहृदयता का उल्लेख किया, इसी क्रम में सेक्शन प्रभारी इंजी. आरसी चिरहार ने भी उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए रामू के द्वारा कर्तव्य परायणता, कार्य में निष्ठा, सरलता व विश्वसनीय व्यवहार की भूरि-भरि प्रशंसा की। उनका व्यवहार अन्य कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय बताया। इसके पश्चात् पंकज चौहान एवं केके दुबे उपयंत्री द्वारा भी उनकी सेवाकाल व अच्छे व्यवहार की प्रशंसा की गई। सभी ने उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन हेतु शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में आकाश सिंह के द्वारा उन्हें शॉल, श्रीफल व इंजी. आरसी चिरहार द्वारा स्मृति चिन्ह एवं पुष्पहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर तनुप्रिया यादव, बबीता धाकड़, भगवान दास, सईद खान व रामू के परिजन आदि सहित अनेक कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









