विनीता प्रदीप चौबे का होगा सम्मान 6 को

Jul 03 2025

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति के प्रधान कार्यालय पर कोर कमेटी की बैठक संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 6 जुलाई को नि:शुल्क ब्राह्मण मंगली, तलाकशुदा, विदुर, विधवा, दिव्यांग विवाह योग्य युवक युवतियों के परिचय सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। 
सम्मेलन का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर 6 जुलाई को दोपहर 3 बजे अण्णा महाराज मठ के महंत मनीष के सानिध्य और विनीता प्रदीप चौबे की मुख्य आतिथ्य में होगा। बहू का पुनर्विवाह कराने वाली चौबे को ब्राह्मण शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।