वैश्य महा सम्मेलन के नए सदस्यों का कराया परिचय
Jul 03 2025
ग्वालियर वैश्य महासम्मेलन तहसील मुरार की बैठक का आयोजन हुआ। इसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा के साथ नवीन महिला शक्ति का गठन करने पर चर्चा की गई। साथ ही नवीन सदस्यों का परिचय भी कराया गया। बैठक के मुख्य अतिथि डॉ प्रवीण अग्रवाल अध्यक्ष मध्य प्रदेश चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज थे। विशिष्ट अतिथि वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश के महामंत्री वैश्य अनिल जैन, जिला अध्यक्ष राजेश जैन बंटी, संरक्षक वैश्य जीएल जैन, वैश्य प्रदीप जैन थे। इस मौके पर रोटरी के नवनियुक्त अध्यक्ष वैश्य चंद्रप्रकाश खंडेलवाल का सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ अग्रवाल ने कहा कि आज हमें अपने आपको मजबूत करना है तो अपने संगठन को मजबूत करना होगा क्योंकि एक व्यक्ति कमजोर हो सकता है लेकिन व्यक्तियों का समूह एवं संगठन कभी कमजोर नहीं हो सकता। तहसील मुरार के अध्यक्ष वैश्य महेंद्र जैन, महेश चंद जैन, सचिन जैन ने रोटरी क्लब तेजस के नवनियुक्त अध्यक्ष वैश्य चंद्रप्रकाश खंडेलवाल, सचिव संजय श्रोतीय का सम्मान किया। बैठक में संदीप मंगल, राजकुमार बांदिल, संदीप जैन सुपर, दिनेश चंद जैन, ओमप्रकाश जैन मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









