पार्षद सांखला ने छात्राओं को बांटी स्टेशनरी

Jul 03 2025

ग्वालियर। शा. गजराराजा कन्या विद्यालय में पार्षद अनिल सांखला ने अपने जन्मदिन के अवसर पर छात्राओं को नि:शुल्क स्टेशनरी वितरण कर वृक्षारोपण किया, एवं वार्ड 50 के अंतर्गत गांधी मार्केट में 18 लाख रुपए से होने वाले डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया।
 पार्षद अनिल सांखला के जन्मदिन पर नजरबाग मार्केट एवं गांधी मार्केट व्यवसायियों ने उनका स्वागत किया। छात्राओं को स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम में निगमायुक्त संघ प्रिय, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, जिला महामंत्री विनोद शर्मा, विनय जैन, सुरेश बंसल, अमर कुटे, प्राचार्य रजनी सलूजा, नरेश जेठवानी, देवशरण श्रीवास्तव, जयसिंह सेंगर, हर्षित शर्मा, रामप्रकाश चौरसिया, हरीश शर्मा, सुनील भदौरिया आदि शामिल हुए।