अवेयरनेस सेशन एवं जांच शिविर लगा

Jul 03 2025

ग्वालियर। कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट ग्वालियर द्वारा एक अवेयरनेस सेशन एवं जांच शिविर का आयोजन संस्कृति गुरुकुलम-एडु-बर्ड्स में किया गया। स्कूल में सबसे पहले अवेयरनेससत्र में डॉ. अनिल शर्मा (हीमेटो ऑन्कोलॉजिस्ट), डॉ. चंचल गर्ग (डेंटल सर्जन) ने 150 बच्चों को बीमारियों के बारे में जागरूक किया। बच्चों को फूड एंड नूट्रिशन और बैलेंस्ड फूड के महत्तव को समझाया। ये सभी बच्चे प्राइमरी और मिडिल स्कूल के हैं जिन्होंने बड़ी शांति से सारी बातों को सुना और समझा। इन सभी बच्चों का सामान्य परीक्षण डॉक्टर्स की टीम ने किया और उन्हें हैंड हाइजीन, माउथ डेंटल केयर, और पर्सनल केयर की समझाइश दी।
 कार्यक्रम में अंकित जैन, ऋषभ जैन, आनंद जैन, ज्योति सिंह कौरव, सुश्री स्नेहा यादव, अंशू शर्मा, पूर्वा पटैरिया, श्रीमती रुचि द्विवेदी, श्रीमती वर्षा हिना, श्रीमती श्रद्धा अग्रवाल, श्रीमती कांता शर्मा, श्रीमती रिजु माथुर, श्रीमती भारती धाकड़ एवं समस्त टीचिंग फैकल्टीज उपस्थित रहीं। कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट की और से डॉ अनिल शर्मा, डॉ चंचल गर्ग, डॉ देवांशु अग्रवाल, डॉ संतोष कुमार, लीलम्मा, रूचि, विनीता उपस्थित रहे।