हेमंत खंडेलवाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर की आतिशबाजी

Jul 02 2025

ग्वालियर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में हेमंत खंडेलवाल का निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा ग्वालियर महानगर द्वारा बुधवार को जिला महामंत्रीगण विनोद शर्मा, विनय जैन, राजू पलैया के नेतृत्व में  मुखर्जी भवन पर मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी चला कर अपनी खुशी जाहिर की। 
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाई प्राप्त करेगी। कार्यकर्ता नए जोश और नई उमंग के साथ पार्टी और प्रदेश को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कनवर किशोर मंगलानी, राजू सेंगर, धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, महेंद्र सोलंकी, रमेश सेन, सुघर सिंह पवैया, नवीन चौधरी जिला मीडिया प्रभारी, अनिल सांखला, भगवान सिंह कुशवाह, विकास साहू, विनय शर्मा, कौशलेंद्र राजावत, अमर कुटे, महेश भदौरिया, प्रवीण भारद्वाज, शिव सिंह यादव, विक्की शर्मा, भारत शाक्य, नारायण पिरोनिया, मनीष माझी, शाहरुख खान आदि उपस्थित रहे।