सभ्य, उन्नति शील, शिक्षित समाज में नशा का कोई स्थान नहीं- डॉ. रीता मिश्रा

Jul 02 2025

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति के तत्वाधान में प्रधान कार्यालय पर नशा मुक्ति एवं उत्तम स्वास्थ्य पर परिचर्चा का आयोजन गोग्स की अध्यक्षा डॉक्टर रीता मिश्रा के मुख्य अतिथि में एवं  प्रकाश नारायण शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
मुख्य वक्ता शिशु एवं बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ अजय गौड़, न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ दिनेश उदैनिया, न्यूरोसर्जन डॉ अविनाश शर्मा, डॉ. उज्जवल शर्मा, डॉ. आलोक पुरोहित, डॉ. राम रावत, डॉ. ध्रुव पाठक,  डॉ. ऋचा शर्मा मंचासीन थी।
 मुख्य वक्ता डॉ अजय गौड़ ने कहा कि बच्चों को फास्ट फूड से बचना होगा बच्चों की प्रोटीन की क्षमताएं कम होने से बलशाली कम होते हैं। खान-पान पर ध्यान देना चाहिए। डॉ. दिनेश उदैनिया ने कहा कि हमको स्वस्थ जीवन रखने के लिए नियमित दिनचर्या का पालन और स्वस्थ आहार लेना जरूरी हे जिससे माइग्रेन, टेंशन, सिरदर्द और ब्रेन अटैक डिमेंशिया जैसी बीमारियों से बचा जा सके इसके लिए मॉर्निंग वॉक योगा, ध्यान कम से कम आधा घंटे के लिए करना जरूरी हे।
न्यूरोसर्जन डॉ अविनाश शर्मा ने कहा कि सभी को नित्य वैदिक मंत्र उच्चारण एवं ईश्वर ध्यान, पूजा पाठ करने तथा जनेऊधारी को बीमारियां कम होती है। इस अवसर पर सभी डॉक्टरों ने अपने-अपने विचार रखे।
 प्रकाश नारायण शर्मा ने कहा कि चिकित्सकों का सम्मान करना चाहिए क्योंकि चिकित्सक सर्वाधिक समय अपनी सेवाओं के लिए देते हैं। आज के समय में भारत में चिकित्सा विदेशों से ज्यादा सस्ती और अच्छी है।
 अतिथियों की रूपरेखा एवं परिचय कार्यक्रम संयोजक कपिल भार्गव एवं महिला संयोजिका श्रीमती अनीता योगेंद्र दीक्षित ने दिया। स्वागत भाषण महंत दीपक शर्मा ने किया।
 इस अवसर पर डॉ जयवीर भारद्वाज, प्रकाश नारायण शर्मा, डा मुन्ना लाल शर्मा, कपिल भार्गव, योगेंद्र दीक्षित, पं. ब्रह्मदत्त शास्त्री, शैलेन्द्र दीक्षित, देवेन्द्र पाठक, दीपक शर्मा, आशा त्रिपाठी आदि ने डॉ रीता मिश्रा, डा.अजय गौड, डा. दिनेश उदेनिया, डा. अविनाश शर्मा, डा. आलोक पुरोहित, डा. उज्जवल शर्मा, डा. ऋचा शर्मा, डा. राम रावत, डा. धु्रव पाठक को अंगवस्त्र, सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह, माल्यार्पण से ब्रह्म चिकित्सक रत्न से सम्मानित किया।