सिंचाई विभाग से निवृत डीपीएस तोमर का डीडीनगर में हुआ स्वागत
Jul 02 2025
ग्वालियर। सिंचाई विभाग में लेखापाल से सेवानिवृत डीपीएस तोमर का कार्यालय मो भिंड हुए बिदाई समारोह के पश्चात डीडी नगर निवास पर पार्षद श्रीमती रेखा राधेश्याम त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह परमार कार्यकारी अध्यक्ष एवं सह संयोजक राज्य कर्मचारी संघ बलबीर सिंह परमार समेत परिजन इष्टमित्रों द्वारा भव्य स्वागत कर सेवा निवृति की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।
सेवा निवृति कार्यक्रम पर निज निवास पर अखंड रामायण पाठ सत्संग का आयोजन किया गया था जिसमें सैकड़ों शुभ चिंतकों ने शामिल होकर हार्दिक बधाईयां देते हुए उनकी सरल सहज मिलनसार आध्यात्मिक व्यक्तित्व की भूरि भूरि सराहना की।
अपने 34 वर्ष के सेवाकाल में अपनी बेदाग और स्पष्टवादिता के लिए हमेशा चर्चा के विषय रहे। सेवानिवृति पर आयोजित कार्यक्रम में इंद्रपाल तोमर, आरडी राठौर, रविन्द्र सिंह तोमर, शिवम भदौरिया सहित इष्ट मित्र संबंधी और जन प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









