लायंस क्लब आस्था ने डॉक्टर्स एवं सीए डे मनाया

Jul 02 2025

ग्वालियर। लायंस क्लब आस्था द्वारा डॉक्टर्स एवं सीए डे मनाया गया। जिसमें क्लब द्वारा 11 डॉक्टर एवं 5 सीए का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीमा बंसल द्वारा की गई। कार्यक्रम में हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर विवेक वासवानी, डेंटिस्ट राकेश अग्रवाल, हार्ट स्पेशलिस्ट राजीव अग्रवाल, डायरेक्टर बीआर श्रीवास्तव, एमडीएस डॉक्टर रोहित अग्रवाल, गायनोलॉजिस्ट डॉक्टर शिल्पी ओझा, एमडी डॉक्टर सौरभ परपियानी सहित सीए निधि अग्रवाल आदि का सम्मान उनके ऑफिस एवं क्लीनिक पर जाकर शॉल, श्रीफल,माला, मोमेंटो के साथ किया गया।
इस अवसर पर प्रीति सिंह, ज्योति अग्रवाल, संगीता जौहरी, रश्मि अग्रवाल, वंदना जाजू, प्रियंका अग्रवाल, सुमन गोयल, सुनीता गुप्ता, सरोज अग्रवाल, चंचल सिंह, आरती अग्रवाल, आरती बंसल आदि उपस्थित रहे।