चिकित्सा सिर्फ एक पेशा नहीं, वल्कि यह समाज के प्रति समर्पण और दायित्व का प्रतीक है-प्रहलाद भाई
Jul 02 2025
ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सहयोगी संस्था राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के मेडिकल विंग द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर डाक्टरों का सम्मान किया। कार्यक्रम ओल्ड हाईकोर्ट लेन स्थितं ब्रह्माकुमारीज संगम भवन केंद्र पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ग्वालियर की सेक्रेटरी डा. स्नेहलता दुबे, वरिष्ठ फिजिशियन डा. शैलेंद्र सिंह भदौरिया, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सदस्यों ने चिकित्सकों का सम्मान किया।
तत्पश्चात बीके प्रहलाद ने सभी को चिकित्सक दिवस की शुभकानाएं दीं और कहा कि चिकित्सा सिर्फ एक पेशा नहीं वल्कि यह समाज के प्रति समर्पण और दायित्व का प्रतीक है डॉक्टर जीवन रक्षक होने के साथ साथ समाज के आधार स्तंभ होते है। उनका सम्मान करना हम सबका नैतिक कर्तव्य है। कोविड -19 के दौरान डॉक्टर्स का साहस और समर्पण देखने को मिला। ऐसे ही किसी भी अन्य आपदा के समय में भी या ग्रामीण क्षेत्रों में भी सेवा की बात हो तो डॉक्टर्स हमेशा समाज की भलाई के लिए तैयार रहते है। आज संस्थान की ओर से उनका सम्मान करना हमारे लिए गौरव की बात है।
इंडियन आर्थोपेडिक सोसाइटी ग्वालियर ब्रांच के सेक्रेटरी डा. आशीष दुबे, यूरोलोजिस्ट डा. रुस्तम सिंह कौरव, एनेस्थीसिया कंसल्टेंट डा. मुकेश शर्मा, मेडिकल डायरेक्टर डा. स्वेता माहेश्वरी, बीके डा. गुरचरण सिंह, बीके प्रह्लाद भाई आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









