चोरी का पर्दाफाश करने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित

Jul 02 2025

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा लोहिया बाजार में दुकान चोरी का पर्दाफाश करने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत कृपाल सिंह महाराज रहे। 
संस्था अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि इस अवसर पर  एसएसपी धर्मवीर सिंह, एएसपी गजेन्द्र वर्धमान, सीएसपी मनीष यादव, मोहिनी वर्मा, रजनी रघुवंशी, वनबारी मिश्रा, देवेन्द्र लोधी, जीतेन्द्र सिकरवार, मख्खन छारी, रमेश सिंह प्रधान, शैलेन्द्र भारती, रामवरण सिंह लोधी, ईशाक मोहम्मद, अरूण लोधी, आरक्षक कोमल, जीतेन्द्र, जय सिंह, विकास, अरविंद रावत, श्याम परिहार, नीलम और कुमकुम आदि को सम्मानित किया गया।