लायंस क्लब ग्वालियर गैलेक्सी ने किया सम्मान

Jul 02 2025

ग्वालियर। लायन्स क्लब ग्वालियर गैलेक्सी द्वारा 2025-26 नए सत्र के प्रथम दिवस को 10 डॉक्टर्स व 7 सीए का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी डॉक्टर एवं सीए को माल्यार्पण कर सर्टिफिकेट तथा मोमेंटो प्रदान किए गए। जिसमें मेंबर्स ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक जनकगंज में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन संदीप टावरी ने की। मुख्य अतिथि जेडसी पीएमजेएफ लॉयन एलडी बलौदी थे। कार्यक्रम के अंत में क्लब के मानसेवी सचिव लॉयन महेश गोयल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष लॉयन रविन्द्र दलवी, लायन अजय रणधीवे, लायन अभिषेक शर्मा, लायन डॉ. सुनील सिंघल, लायन डॉ. पंकज श्रीवास्तव, लायन हेमंत अग्रवाल आदि उपस्थित थे।