जेके टायर को निर्माण उत्कृष्टता व सुधार में गोल्ड अवार्ड

Jul 01 2025

ग्वालियर। ग्वालियर अंचल की प्रमुख औद्योगिक इण्डस्ट्रीज जेके टायर ने फिर से देशभर में अपना परचम लहराया है। जेके टायर बानमोर प्लांट ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये देशभर में गोल्ड अवार्ड जीता हैं। यह गोल्ड अवार्ड जेके टायर को विनिर्माण उत्कृष्टता, नवाचार और निरंतर सुधार के लिये दिया गया है। यह गोल्ड अवार्ड गत दिवस जेके टायर बानमोर के मुख्य महाप्रबंधक विजय सिंह ने मुंबई में आईटीसी मराठा में आयोजित समारोह में प्राप्त किया।
जेके टायर के मुख्य महाप्रबंधक विजय सिंह ने बताया कि इंटरनेशनल रिसर्च इंस्टीटयूट फार मैन्युफैक्चरिंग संस्था ने जेके टायर को अंर्तराष्ट्रीय विनिर्माण प्रतिस्पर्धा में सर्वोत्तम उत्कृष्टता के लिये चुना है। जेके टायर की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर देशभर से जेके टायर को बधाई संदेश भी मिले हैं।