जेयू:छात्रों द्वारा लगाई गई चित्रकला प्रदर्शनी को देख कुलगुरू ने कहा अतिसुंदर

Jun 30 2025

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय में सोमवार को डिस्टेंस के ड्राइंग और पेंटिंग के छात्रों द्वारा चित्रकला प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी को देखने के बाद कुलगुरू ने कहा यह बहुत सुंदर एक प्रयास है। पेंटिंग किसी भी स्थान को जीवंत बनाती है। कला भावनाओं का सबसे बेहतर प्रदर्शन है। कला के माध्यम से समाज सुधार किया जा सकता है। 
छात्रों ने चित्रकला के माध्यम से विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों को दिखाया। प्रदर्शनी में छात्रों ने विश्वविद्यालय की कई कलाकृतियां प्रदर्शित की। प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान कुलगुरू को अनेक कलाकृतियां प्रभावशाली लगीं। उन्होंने कहा कि कलाकार समाज का महत्वपूर्ण अंग होता है वह अपनी कला के माध्यम से समाज का मार्गदर्शन करता है। कलाकृतियां मानव जीवन को बेहतर और खूबसूरत बनाती हैं।