मीनाक्षी गोयल टर्बो परर्फोमेंस अवार्ड से सम्मानित
Jun 30 2025
ग्वालियर। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233-ई1 द्वारा आयोजित सर्वोत्तम पुरस्कार समारोह का आयोजन वृंदावन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मीनाक्षी गोयल (रीजन चेयरपर्सन) को उनकी विशिष्ट सेवा भावना, कार्यकुशलता एवं नेतृत्व के लिए टर्बो परर्फोमेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार मीनाक्षी गोयल की निष्ठा, सेवा के प्रति प्रतिबद्धता और संगठन के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने अपने कार्यकाल में सामाजिक सेवाओं के विविध प्रकल्पों को संचालित किया, जिससे संगठन की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयाँ मिलीं।
इस अवसर पर मीनाक्षी ने कहा कि यह सम्मान मेरी टीम के उन समर्पित साथियों को समर्पित है, जिनके सहयोग एवं मेहनत से यह उपलब्धि संभव हो सकी है।
इस मौके पर अशोक ठाकुर, प्रशांत जैन, प्रशांत वाजपेयी, कमल किशोर गुप्ता, हेमलता दुबे, मीरा जैन, प्रियंका जैन, सुनील अरोड़ा ने उन्हें बधाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की और भविष्य में और भी ऊँचाइयों को छूने की कामना की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









