मंत्री कुशवाह व भाजपा जिलाध्यक्ष राजौरिया ने मन की बात सुनी

Jun 30 2025

ग्वालियर। भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया ने ग्वालियर विधानसभा के लक्ष्मीबाई मंडल के बूथ क्रमांक 199 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात को बूथ समिति के साथ देखा व सुना। इस अवसर पर श्री राजौरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के संबंध में बताया कि लोग योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना रहे हैं।
इसी तरह मंत्री नारायण सिंह ने वार्ड 53 के बूथ क्रमांक 226 पर प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को देखा व सुना। मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा प्रधानमंत्री के विचारों ने हमें राष्ट्रहित, जनकल्याण, सांस्कृतिक जागरण, नवाचार, एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु नई ऊर्जा और प्रेरणा दी।
इस अवसर पर अमर कुटे, अनिल सांखला, दिनेश जैन, राजेंद्र दंडोतिया, सुरेश पहलवान, नन्हे कुशवाह, जय सिंह सेंगर, सुनील भदौरिया, लव राठौर, श्रृष्टि शर्मा, दिलीप कुशवाह, नरेश जेठवानी, पंकज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए।