भाविप शाखा समर्पण के स्वास्थ शिविर में 82 लोग लाभान्वित हुए

Jun 29 2025

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा समर्पण के द्वारा एक स्वास्थ शिविर संगम एवेन्यू अल्कापुरी मे रेडके लाइफ लेब के द्वारा लगाया गया। जिसमे बीपी, शुगर, थायरॉइड, कोलेस्ट्राल, हीमोग्लोबिन के अलावा फुल बॉडी चेकअप हुआ। जिसमे 82 लोग लाभान्वित हुए। स्वास्थ शिविर के मुख्य अतिथि डॉ अनिल शर्मा, विशिष्ट अतिथि गुलाब सिंह प्रजापति, अध्यक्षता डॉ. ज्योति शर्मा थी।
शिविर में मुख्य अतिथि डॉ अनिल शर्मा ने सभी से कहा कि आज कल के माहौल को देखते हुए हर किसी को समय-समय पर शरीर की जांच आवश्य करवाना चाहिए, कुछ बीमारी अगर समय पर पता चल जाए तो उपचार कर व्यक्ति की जान भी बचाई जा सकती है। अंत मे सभी का आभार महेश धीमान ने किया।
कार्यक्रम में संजय धवन, विम्मी सचदेवा, लता गुप्ता, डीसी तिवारी, महेश धीमान, संजय श्रीवास्तव, अरुण गुप्ता, अनिल अरोरा, दीपा, मधु, मनोज, पूजा, पूनम, अनीता, सुधा, ज्योति, नीना, उमा, शीखा, नीलम, छाया, रानी, रेखा अमन आदि उपस्थित थे।