बजरंग भक्त मंडल ने की 802 किलो हरे चारे की गौसेवा

Jun 29 2025

ग्वालियर। बजरंग भक्त मण्डल द्वारा प्रति सप्ताह की जाने वाली गौभोग सेवा के क्रम में इस सप्ताह जनकताल स्थित गौशाला में अपने सदस्यों के सहयोग से 802 किलो हरे चारे की सेवा की गई। इस सप्ताह की सेवा शालिनी त्रिपाठी, अभिषेक सिसोदिया, आशा कुशवाह, शुभम अवस्थी, घनश्याम साहू, संतोष शिवहरे, राकेश बंसल, दीपक शर्मा, राजीव जादौन एवं संतोष राज अग्रवाल के सहयोग से की गई। 
मंडल अध्यक्ष ने बताया कि अभी नाममात्र हुई बारिश से गौशाला में चारों तरफ कीचड़ ही कीचड़ हो चुकी है, गौवंश खनोटो में चारा खाने हेतु बहुत मुश्किलों से पहुंच पा रहीं हैं। मंडल समाचार पत्रों के माध्यम से शासन प्रशासन ने निवेदन करता है कि खबर को संज्ञान में लेकर जनकताल स्थित गौशाला में व्यवस्थाएं सुधारने हेतु प्रयास करें।
आज की सेवा में आशीष मंगल, राकेश मंगल, रामकिशोर मंगल, पुनेश पाल, राकेश बंसल, हरीश अग्रवाल, दीपक शर्मा, राजीव जादौन, संजीव गुप्ता, अंकित तिवारी, दीपक बघेल, आकाश सोलंकी आदि सदस्य उपस्थित थे।