चेम्बर में आयोजित सम्पत्तिकर शिविर में 1.44 करोड़ का राजस्व निगम को प्राप्त हुआ

Jun 29 2025

ग्वालियर। शहर के सभी 66 वार्डों के नागरिकों की सुविधा हेतु निगम उपायुक्त एके दुबे के सानिध्य में सम्पत्ति कर शिविर का आयोजन चेम्बर भवन में किया गया। जिसमें नगर-निगम ग्वालियर को सम्पत्ति कर के रूप में 1 करोड़ 44 लाख रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई।
शिविर में अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारी व दीपक श्रीचन्द जैसवानी, आशीष अग्रवाल, आशीष जैन, संजय अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल एवं नन्दकिशोर गोयल आदि उपस्थित थे।