डॉ. अम्बेडकर के कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Jun 28 2025
ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा समाज हित में जो कार्य किए गए हैं उनका हम स्मरण करते हैं। उनके द्वारा किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्वालियर में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर के नाम से स्मारक बनाने का पुनीत कार्य किया जा रहा है। इसके द्वितीय चरण के विकास कार्यों का भूमिपूजन शीघ्र होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को ग्वालियर के जौरासी में निर्माणाधीन डॉ. भीमराव अम्बेडकर धाम का अवलोकन करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्वालियर में निर्मित किए जा रहे बाबा अम्बेडकर धाम के द्वितीय चरण का निर्माण कार्य भी शीघ्र ही भूमिपूजन होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा समाज में किए गए कार्यों को सदैव याद किया है। हमने मऊ में डॉ. अम्बेडकर के स्मारक का निर्माण कराया और हर साल अम्बेडकर की जयंती पर वहाँ कुंभ लगाने का कार्य भी किया जा रहा है। ग्वालियर के जौरासी में भी डॉ. अम्बेडकर धाम का निर्माण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जौरासी में निर्मित अम्बेडकर धाम में डिजिटल लाइब्रेरी, म्यूजियम, ऑडिटोरियम, कॉन्फ्रेंस हॉल आदि का निर्माण किया जा रहा है। धाम के द्वितीय चरण में अन्य आधुनिक सुविधाओं को भी जोड़ा जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अम्बेडकर धाम पहुँचकर बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके द्वारा किए गए समाज हित के कार्यों का स्मरण किया।
इस अवसर पर कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना, सांसद भारत सिंह कुशवाह, सभापति मनोज तोमर, अभय चौधरी व संभागायुक्त मनोज खत्री, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, एसएसपी धर्मवीर सिंह, डीआईजी अमित सांघी, निगमायुक्त संघ प्रिय आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









