जहां सडक़ पर गड्ढा होगा वहां भाजपा का झंडा होगा अभियान जारी रहेगा:रोहित गुप्ता

Jun 28 2025

ग्वालियर। अपने नेता और कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज होने से आम आदमी पार्टी में आक्रोश में है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट रोहित गुप्ता ने प्रेसवार्ता में कहा कि हम लगातार खराब सडक़ों को लेकर अभियान चला रहे हैं। हमारा अभियान ही है कि जहां सडक़ पर गड्ढा होगा, वहां भाजपा का झंडा होगा। हम भाजपा के तानाशाही रवैए से डरने वाले नहीं है। जितनी एफआईआर कराना है उतनी करा लें। आम आदमी पार्टी डरने वाली नहीं है।
बता दें, ग्वालियर के सिटी सेंटर कैलाश विहार में गत देर शाम आम आदमी पार्टी के जहां सडक़ पर होगा, वहां भाजपा का झंडा होगा चलाया। जिसके तहत कीचड़ में झंडा गाडऩे पर भाजपा ने आपत्ति जताई और एक राष्ट्रीय दल के ध्वज के अपमान का आरोप लगाते हुए विश्वविद्यालय थाना में आप नेताओं पर एफआईआर दर्ज कराई।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट रोहित गुप्ता ने प्रेसवार्ता  में पत्रकारों को बताया कि स्मार्ट सिटी ग्वालियर अब बर्बाद सिटी बन गई है। पूरे शहर की सडक़ें खुदी पड़ी हैं। जगह-जगह पर गड्ढे हैं। चारों तरफ जल भराव हो रहा है। जिस कारण आम जन का सडक़ कर चलना दूभर हो गया है। इन्हीं जनसमस्याओं को लेकर हमने एक अभियान चलाया है जहां सडक़ पर गड्ढा होगा वहां भाजपा का झंडा होगा।  
रोहित गुप्ता ने कहा भाजपाइयों से पूछना चाहता हूं कि क्या महल गेट पर 18 करोड़ की सडक़ में हुए भ्रष्टाचार की उन्होंने एफआईआर करवाई हैं? सडक़ों में गड्ढों हो रहे हैं। कभी किसी ठेकेदार पर एफआईआर करवाई? भ्रष्टाचार में लिप्त नगर निगम अधिकारी पर एफआईआर करवाई? किसी नशा माफिया के खिलाफ एफआईआर करवाई?
आप नेताओं ने कहा कि गुजरात जीत के बाद से भाजपाई बौखला गए है कि उन्हें हराने वाली सिर्फ आम आदमी पार्टी है। एडवोकेट रोहित गुप्ता ने बताया कि क्या जर्जर सडक़ों की हालत पर सवाल उठाना कोई गुनाह है। अगर है तो हम यह गुनाह बार-बार करेंगे। एफआईआर हमें डराने की साजिश है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। अब यह आंदोलन और व्यापक होगा।