ढाई सौ के बैच में मध्य प्रदेश का इकलौता डॉक्टर था आर्यन-सतीश मघैया

Jun 27 2025
भितरवार। अहमदाबाद प्लैन हादसे ने पूरे देश को झकजोर दिया है। इस ह्रदय विदारक इस हादसे में 275 लोगों ने जान गंवाई। इस घटना से पूरे देश में शोक है। इस हादसे में ग्वालियर क्षेत्र का होनहार डॉक्टर आर्यन राजपूत भी मौत का शिकार हुआ है। अहमदाबाद के मेडिकल कॉलेज में ढाई सौ के बैच में आर्यन मध्य प्रदेश का इकलौता डॉक्टर था। प्लैन हादसे में मृत हुए आर्यन सहित अन्य लोगों को ईश्वर शांति प्रदान करे। यह बात पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सतीश मघैया ने कही।
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में जान गंवाने वाले जिगसौली गांव के होनहार डॉक्टर आर्यन राजपूत की आत्म की शांति के लिए ब्रज वाटिका में नगर के युवाओं और समाजसेवियों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। जिसमें उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर विमान हादसे में मृत हुए डॉ. आर्यन राजपूत सहित 275 लोगों को विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। और ईश्वर से दिवंगत की आत्म शांति की प्रार्थना की।
इस दौरान पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सतीश मघैया ने कहा कि दु:ख की घड़ी है। आर्यन का इस क्षेत्र से बहुत लगाव रहा है। वह बहुत ही मिलनसार योग्य लडक़ा था। विमान हादसे में हुई उसकी मौत ने मन को बहुत पीड़ा पहुचाई है। इस दौरान पटवारी संजय यादव ने दिवंगत डॉ.आर्यन के साथ बिताए पल याद किए।
इस अवसर पर श्रीकृष्ण यादव, पटवारी संजय यादव, प्रदीप गोयल, जगमोहन दुबे, लोकेंद्र यादव, सुनील यादव, सतेंद्र यादव, प्रदीप यादव, राजू यादव, मोहित उपाध्याय, राजबीर यादव, जितेंद्र ओझा, अजय यादव, दीपक बंसल, मनीष मिश्रा, पवन यादव, सर्वेश यादव, महेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
प्रदेश के शहरी मार्गों पर 582 इलेक्ट्रिक बस चलाने की योजना
मंत्रालय में राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का हुआ सामूहिक गायन
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -