बापू के भक्तों ने निकाली प्रभात फेरी
Jun 26 2025
ग्वालियर। संत आशाराम बापू के भक्तों ने अमावस्या पर्व पर चेतक पुरी से हरिनाम प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी विवेक बिहार, विजया नगर, माधव नगर, हरिशंकर पुरम के गली मोहल्ले में निकाली गई। भक्त गण हरिनाम के जयकारे लगा रहे थे।
प्रभात फेरी में पदाधिकारियों ने गुरुदेव की अमृत वाणी ऋषि प्रसाद सत्साहित्य की हजारों प्रतियां जन साधारण को भेंट स्वरूप प्रदान की। रास्ते भर जल फल मिष्ठान का वितरण चलता रहा। वर्ष 1996 से लगातार शहर के विभिन्न क्षेत्रों से हरिनाम प्रभात फेरी/संकीर्तन यात्राएं आयोजित कर सत्साहित्य जल फल मिष्ठान वितरण जन साधारण में निरंतर किया जाता रहा है। प्रचार प्रमुख बलबीर सिंह परमार ने प्रभात फेरी में शामिल सभी साधक भक्तों को हृदय से साधुवाद ज्ञापित किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









