कांग्रेस ने आपातकाल लगा कर कुठाराघात किया-सरोज पांडेय

Jun 26 2025
ग्वालियर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा पूरे देश में आपातकाल दिवस मना रही है और आपातकाल के दिवस पर प्रेसवार्ता एवं सेमिनार का आयोजन किया गया है।
सुश्री सरोज पांडेय ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को रात्रि 11.45 को आपातकाल की घोषणा की। लोगों को सुबह रेडियों के माध्यम से पता लगा। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने देशभर में पूरी प्रेस पर सेंसरशिप लागू कर दी। पत्रकारों की लेखनी को अब अवरूद्ध कर दिया गया। बहुत से पत्रकारों को जेल में डाल दिया गया।
उन्होंने कहा कि देशभर के लाखों विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया गया। कांग्रेस ने स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति पर सबसे पहले कुठाराघात किया गया। कांग्रेस के द्वारा किए गए अत्याचार इतनी गहराई तक हुए कि लोगों के जहन से काला अध्याय जाता नहीं है।
उपाध्यक्ष पांडेय ने कहा कि न्यायालय के निर्णय से इंदिरा गांधी को छ: साल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया तब इंदिरा गांधी को लगा वह चुनाव नहीं लड़ पाएंगी इस कारण से उन्होंने देश पर आपात काल थोप दिया। उन्होंने कहा कि संविधान की शपथ लेने वाली प्रधानमंत्री ने संविधान को ही आघात करने की शुरूआत की और संविधान की बात करने वाले काग्रेसियों को आज इस विषय पर जवाब देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान ऐसे बहुत से घटनाक्रम हुए जो आज भी बहुत दुखदायी लोगों के परिजनों को कहां ले जाकर जेल में बंद किया गया यह तक उनके परिजनों को जानकारी नहीं दी गई। इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर जेल में बंद मीसाबंदियों के परिवार में निधन होने पर भी उन्हें क्रियाक्रम तक शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई।
देश हित में भाजपा की भूमिका की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि जब लोकतंत्र पर हमला हुआ, तब भारतीय जनता पार्टी ने देश के हित में संघर्ष किया। उन्होंने कहा, तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहे ना रहें, यही भावना लेकर भाजपा नेताओं ने काम किया।
उन्होंने प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी जमीन बचाने के लिए सत्याग्रह कर रही है। बाबा साहब को जो सम्मान दिए जाना चाहिए था। क्या कांग्रेस पार्टी ने वह सम्मान उन्हें दिया? बल्कि कांग्रेस ने बाबा साहेब का हमेशा अपमानित करने का काम किया।
उन्होंने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई नैतिक आधार नहीं कि वह इस विषय पर कोई बात करें। कांग्रेस अपना अस्तित्व बचाए रखने का प्रयास कर रही है इनके नेता जो सदन में संविधान की प्रति लेकर शपथ लेते हैं उनको अपना इतिहास जरूर पढऩा चाहिए।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीति के लिए केवल राजनीति नहीं करती देशभर में हमारा सर्वमान्य नेतृत्व है देश के प्रधानमंत्री को जनता दोनों हाथों से आशीर्वाद दे रही है उनके सबल और सक्षम नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।
सरोज पांडे ने पत्रकारों से बात करते हुए डॉ. आंबेडकर की मूर्ति लगाने पर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं करने के सवाल पर सरोज पांडे ने कहा, ऐसे मामलों में भाजपा राजनीतिक भाव नहीं रखती है। भाजपा आपातकाल की बरसी को काले दिवस के रूप में मना रही है, आपातकाल के दौरान हुए अत्याचारों की याद दिला रही है।
पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, विनय जैन, राजू पलैया, विनोद शर्मा, विवेक जोशी, दीपक शर्मा, सुशील वर्मा, निशिकांत मोघे मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
प्रदेश के शहरी मार्गों पर 582 इलेक्ट्रिक बस चलाने की योजना
मंत्रालय में राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का हुआ सामूहिक गायन
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -