राजौरिया संभालेंगे अजाक्स जिलाध्यक्ष का दायित्व-प्रांताध्यक्ष मौर्य

Jun 24 2025

ग्वालियर। मप्र अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के प्रांताध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य की अध्यक्षता में प्रांतीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह ग्वालियर की तैयारियों को लेकर एक बैठक  अजाक्स के उप-प्रांतीय कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित संगठन पदाधिकारी/सदस्यों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को भव्यता के साथ सम्पादित करने के लिए अपने-अपने सुझाव दिये। 
प्रांतीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष शांति प्रकाश राजौरिया को मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति/जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी गई।  उपस्थित संघ पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने फूल-मालाएँ पहनाकर राजौरिया और कटारिया को बधाई दी गई। 
शांति प्रकाश राजौरिया के जिलाध्यक्ष बनने तथा कटारिया को प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर श्यामलाल डोहरिया, रामकिशोर दाहिया,  रामेश्वर राम पटेल, मुरारी लाल लिधोरिया, किशोर चौहान, दिनेश उमरैया,  पुत्तू सिंह परिहार, मनोहर कटारिया, गिरीश दहायत, एलआर अहिरवार,  बलवीर सिंह परस्ते, अशोक कुमार कटारिया, छात्रपाल सिंह मर्सकोले,   सुधीर कुमार राजनेगी, डॉ.विजय कुमार अरख, राजेन्द्र सिंह धुर्वे, मनोज कुमार अहिरवार, फूलचंद सिंह मरावी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी हार्दिक बधाइयां प्रेषित की हैं।