निर्धन परिवार की कन्या के विवाह में गृहस्थी का सामान दिया

Jun 24 2025

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा-समर्पण ने तृप्ति नगर कॉलोनी नदी टाल मुरार मे एक निर्धन परिवार की कन्या नंदनी बाथम जिसके पिता नहीं व परिवार की हालत भी सही नही है कच्चे पाटोर मे रहते है।
कन्या नंदनी बाथम के विवाह मे गृहस्थ जीवन में उपयोग होने वाला  सामान जैसे दीवान गदे चदर पिलौ, अलमारी, 4 कुर्सी टेबल सैट, डिनर सेट, प्रेस, बजाज पंखा, साड़ी पेंट शर्ट, 2 ट्रॉली बैग, स्टील बर्तन, सिगांर किट आदि भेंट किया गया। यह शाखा-समर्पण के द्वारा पांचवी कन्या के विवाह मे सहयोग है।
इस अवसर पर प्रान्तीय संयोजक गुलाब सिंह प्रजापति, संस्थापक व सरल विवाह संयोजक संजय धवन, अध्यक्ष विम्मी सचदेवा, सचिव लता गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनीषा श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष महेश धीमान, संगठन सचिव संजय श्रीवास्तव, राजकुमार राय, कैलाश चन्द अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, श्याम मांडिल, अशोक राजपाल, महेश गौतम, श्याम बंसल, भूपेन्द्र शर्मा, संजय खण्डेलवाल, देवेन्द्र शिवहरे, पंकज शर्मा आदि उपस्थित रहे।