जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया पौधारोपण
Jun 23 2025
ग्वालियर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन नागर ने सोमवार को विकासखंड मुरार में चित्रकूट विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जा रही परीक्षाओं का निरीक्षण किया एवं इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय मुरार में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों से मोहन नागर ने कहा कि पौधारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण देने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। आइए, हम सब मिलकर प्रकृति के रक्षक बनें और इस धरती को फिर से हरा-भरा बनाएं।
इस मौके पर सुशील बरुआ, धर्मेंद्र दीक्षित, प्रबुद्ध गर्ग, श्रीमती प्रीति बाजपेयी, समाजसेवी हरिओम गौतम, सौरभ उपाध्याय, दीपक शर्मा, राजकुमार प्रजापति, रामगोपाल बघेल, श्रीमती मंजू राठौर, शैलेंद्र चौधरी, विशेष रूप से उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









